223 महिला और बच्चों की स्वास्‍थ्‍य शिविर में हुई जांच - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

223 महिला और बच्चों की स्वास्‍थ्‍य शिविर में हुई जांच

रांची। राष्ट्रीय लघु उद्योग लिमिटेड, भारत सरकार के सामाजिक उत्तरदायित्व जन स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत स्वयं सेवी संस्था अभियान की ओर से बुधवार को रांची के सीठियो रोड, एचईसी धुर्वा में महिला और बच्चों के लिये निःशुल्क स्वास्‍थ्‍य की जांच शिविर लगाया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजेता सिंह ने उपस्थित महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संस्था की ओर से शिविर में सीठियो बस्ती की जरूरतमंद महिलाओं की स्वास्‍थ्‍य की जांच के बाद दवा और सेनेटरी पैड दिया गया। इसके पूर्व शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लघु उद्योग लिमिटेड की रांची शाखा प्रमुख किरण तिरु का स्वागत डॉक्टर विजेता सिंह ने किया। वहीं शिविर में समय देने के लिये किरण तिरु ने डॉक्टर विजेता सिंह का आभार प्रकट किया और उनका स्वागत अंगवस्त्र देकर किया। शिविर में लगभग 213 महिला और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर संस्था के सचिव मनोज कुमार राय, काउंसलर अम्बिका रानी, कंपाउंडर शिवलाल प्रसाद, सहायक रमेश कुमार, गुनगुन, मौली और अन्वेषा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button