साव बोले- छत्तीसगढ़ में 39 हजार शिशुओं की मौत के लिए भूपेश सरकार जिम्मेदार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साव बोले- छत्तीसगढ़ में 39 हजार शिशुओं की मौत के लिए भूपेश सरकार जिम्मेदार

भाजपा सांसदों ने की बाल आयोग से शिकायत व जांच की मांग

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने राज्य में कांग्रेस राज में 39 हजार से अधिक शिशुओं की मौत के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार करार देते हुए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से जांच व आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। श्री साव के नेतृत्व में सांसद विजय बघेल, श्रीमती गोमती साय, गुहाराम अजगले ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत कर जांच की मांग की।
श्री साव ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष को जानकारी देते हुए बताया, छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में जनवरी 2019 से जून 2023 तक 0 से 5 वर्ष के बच्चों की मृत्यु का आंकड़ा 39,267 है। यह अत्यंत चिंताजनक विषय है। इस आंकड़े से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में पूर्णत विफल रही है। इसी कारण इतने बड़े पैमाने पर बच्चों की मृत्यु हुई है। इतनी बड़ी संख्या में मौतों की दोषी कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार है। श्री साव ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस बेहद गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए नवजात बच्चों की मृत्यु की समुचित जांच कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें, ताकि बच्चों को बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button