पलामू में युवा कांग्रेस ने लॉन्च किया हर घर खटाखट कार्यक्रम

पलामू। डालटनगंज के सर्किट हाउस से झारखंड युवा कांग्रेस के ‘हर घर खटाखट’ अभियान की शुरुआत हुई। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक अजीत तिवारी ने राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का आहवान किया। अभियान के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पलामू कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अभिषेक तिवारी, प्रवक्ता मणिकांत सिंह, सचिव सह पलामू जिला सह प्रभारी विजय बहादुर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष परवेज अली, डालटनगंज विधानसभा अध्यक्ष सूर्यांश प्रताप सिंह ने हर घर खटाखट कार्यक्रम को लॉन्च किया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि आज जिले में हर घर खटाखट कार्यक्रम लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम के तहत हमारे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता चलो पंचायत – चलो वार्ड के नारे के साथ जिले की पंचायतों में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा जनता को दी जा रही योजनाओं की जानकारी और चर्चा करेंगे। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अभिषेक तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार ने सर्वजन पेंशन, 200 यूनिट बिजली फ्री, 2 लाख तक कृषि ऋण माफी, अबुवा आवास योजना, सावित्रीबाई फुले योजना के माध्यम से 8 क्लास से लेकर 18 साल तक की छात्राओं को चालीस हजार रुपए, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, पुरानी पेंशन स्कीम योजना, मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के माध्यम से राज्य के करोड़ों लोगों को लाभान्वित करने का काम कर रही है। युवा कांग्रेस प्रवक्ता मणिकांत सिंह ने कहा हर घर खटाखट कार्यक्रम के साथ साथ ही युवा कांग्रेस पंचायत और बूथ के युवाओं से भी संवाद कर उन्हें संगठन में जोड़ने का काम करेगी। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पलामू सह प्रभारी विजय बहादुर ने कहा कि सरकार की योजना को हर घर में पहुंचना है। इस मौके पर सनाउल्लाह खान, पिंटू सिंह, गुलाम नबी, जहांगीर अंसारी, देवांश शुक्ला, मोहम्मद जमाल आदि मौजूद थे।



