पीएम ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ.अम्बेडकर को किया नमन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पीएम ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ.अम्बेडकर को किया नमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार की सुबह संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने एक्स हैंडल पर बाबा साहेब को महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम हमारे संविधान के निमार्ता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. आम्बेडकर की अथक लड़ाई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है। आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं। 

उन्होंने लिखा, इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा की एक तस्वीर भी साझा कर रहा हूं। जय भीम। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन।

Related Articles

Back to top button