विदेशी मुद्रा भंडार 3.17 अरब डॉलर घटकर 603.9 अरब डॉलर पर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

विदेशी मुद्रा भंडार 3.17 अरब डॉलर घटकर 603.9 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि कम होने से 28 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.17 अरब डॉलर घटकर 603.9 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.98 अरब डॉलर गिरकर 607.04 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 28 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.42 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 535.34 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 71 करोड़ डॉलर कम होकर 44.9 अरब डॉलर रह गया।

Related Articles

Back to top button