मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

 शिल्पा प्रिंटेड टॉप के साथ ऑफ व्हाइट पैंट में लग रही स्टाइलिश

हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को शूटिंग सेट पर स्पॉट किया गया, जहां वो अपने लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी प्रिंटेड टॉप के साथ ऑफ व्हाइट पैंट में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। न्यूड मेकअप और खुले बालों से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करते हुए वह कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस को शिल्पा का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। काम की बात करें को शिल्पा शेट्टी को हालिया रिलीज हुई फिल्म सुखी में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को काफी पसंद किया गया। बता दें कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। उन्हें अक्सर फैमिली के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है। 

Related Articles

Back to top button