शिवसेना ने किया 20 प्रत्याशियों का ऐलान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

शिवसेना ने किया 20 प्रत्याशियों का ऐलान

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे पहले भाजपा ने अपने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इसके बाद आप पार्टी ने अपने दस प्रत्याशियों की घोषणा की है। अब शिवसेना ने भी अपने 20 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

शिव सेना प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में अहिवारा से अमरदास नवरंगे, राजनांदगांव से माखन यादव,पंडरिया से नरेंद्र तिवारी,डोंगरगांव से सुमित बंजारे, बिंद्रानवागढ़ से धरम कंवर, राजिम से वैस राठौड़, डोंगरगढ़ से नितिन कुमार भांडेकर,बेलतरा से बाबा पवार,कसडोल से कृष्ण कुमार यदु, बलौदाबाजार-से इंद्रजीत साहू, रायपुर पश्चिम से हिमांशु शर्मा, रायपुर उत्तर से संजय नाग,धरसीवां से अशोक लहरे, कोंडागांव से घनश्याम मरकाम, जैजैपुर से प्रेमशंकर महिलांगे, जगदलपुर से देवनाथ कश्यप, अंबिकापुर से आरके शुक्ला, खल्लारी से रमेश डहरिया,अकलतरा से उमेश्वरी कश्यप,बसना से दिनेश सेठ-सेवक दास के नामों की घोषणा की है। शिवसेना से सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button