business
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : इस महीने में जारी हो सकती है योजना की 14वीं किस्त

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्हें ये राशि साल में 2-2 हजार रुपए की तीन किश्तों में दी जाती है। अभी तक सरकार की ओर से 13 किस्त जारी की जा चुकी है। अब किसानों को योजना की 14वीं किस्त का इंतजार है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि योजना की 14 किस्त किस समय खाते में आ सकती है। खबरों की मानें तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14 किस्त इसी महीने में आ सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
वैसे किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के पैसे अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच भेजे जाते हैं। इस कारण मई माह में ये किस्त जारी होने की उम्मीद है।
Tags
14th pm kisan installment date Latest Utility Photographs Latest Utility photos pm kisan 14th installment release date pm kisan samman nidhi pm kisan samman nidhi 14 kist pm kisan samman nidhi 14 kist 2023 pm kisan samman nidhi 14 kist kab aayegi pm kisan samman nidhi 14th installment date realtimes realtimes business news realtimes news Utility Images Utility Photos



