सूर्यकांत तिवारी 12 दिनाें की रिमांड पर ईडी काे साैंपे गए  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सूर्यकांत तिवारी 12 दिनाें की रिमांड पर ईडी काे साैंपे गए 

रायपुर(realtimes) ईडी की कार्रवाई के चलते फरार हुए काेयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने अंततः आज  एडीजे अजय सिंह राजपूत की अदालत में सरेंडर किया, लेकिन ईडी के वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा, सरेंडर का ताे इस मामले में प्रावधान ही नहीं हैं, इसके बाद ईडी ने उनको गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने ईडी काे 12 दिनाें की रिमांड पर देने का आदेश दिया है। 

बीते दिनों सूर्यकांत तिवारी के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी। वे इसके बाद से फरार हाे गए थे। उल्लेखनीय है, 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर ईडी ने छापेमारी की थी, जिसमें रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुंद के कई ठिकानों पर दबिश दी गई थी. ईडी ने रायपुर में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व कांग्रेसी विधायक अग्नि चंद्राकर के घर भी छापेमारी की थी। सूर्यकांत के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी काे ईडी ने गिरफ्तार किया था। उसकी 14 दिनाें की रिमांड के बाद उनकाे जेल भेज दिया गया है। अब इन आरोपियों के साथ सूर्यकांत काे भी 10 नवंबर काे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button