मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

प्रधानमंत्री मोदी से मिले डॉ. रमन सिंह, राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने दिया आमंत्रण

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ आगमन का न्योता दिया है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को माता बम्लेश्वरी की छायाचित्र भेंट किया और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। साथ ही राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्व विषयों पर चर्चा भी हुई। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को डोंगरगढ़ की विराजित मां बम्लेश्वरी की छायाचित्र भेंट किया। डॉ. रमन ने इस दौरान पीएम को छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष की जानकारी भी दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।

 

Related Articles

Back to top button