T20 world cup: फर्स्ट राउंड में ही टी20 विश्व कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

T20 world cup: फर्स्ट राउंड में ही टी20 विश्व कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के फर्स्ट राउंड ग्रुप बी मैच में दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। ऑयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया है।

इस मैच में गैरेथ डेलानी (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद पॉल स्टर्लिंग ( नाबाद 66), लोर्कन टकर ( नाबाद 47) और कप्तान एंडी बालबर्नी (37) की शानदार पारियों के दम पर ऑयरलैंड ने जीत हांसिल की।

ब्रैंडन किंग (नाबाद 62) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने 17.3 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर जीत हांसिल कर ली।

Related Articles

Back to top button