Banking System : अब बैंक के चक्कर लगाने की झंझट खत्म, वित्त मंत्री के आदेश के बाद इन बैंकों में नया सिस्टम! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Banking System : अब बैंक के चक्कर लगाने की झंझट खत्म, वित्त मंत्री के आदेश के बाद इन बैंकों में नया सिस्टम!

Indian Banking System : बैंक से जुड़े कई ऐसे काम होते हैं जिसके कारण आपको कई बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं बैंक कर्मी का बर्ताव भी कई बार अच्छा नहीं होता। ऐसे में अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने ग्राहकों के लिए बड़ी घोषणा की है। इसके आदेश के बाद आपको बैंकों के चक्कर लगाने से राहत मिल जाएगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) की इस घोषणा के बाद से देश की बैंकिंग व्यवस्था को ग्राहकों के लिए लचीला बना दिया गया है। बता दें कि निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग सिस्टम को कस्टमर फ्रेंडली (Customer friendly Banking System) बनाने का आदेश दिया है।

सरल होगी बैंकिंग व्यवस्था

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बैंक ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक बैंकिंग व्यवस्था को सरल बनाने की बात कही है। इस तरह के बदलाव के बाद ज्यादा से ज्यादा लोग बैंकों से आसानी से जुड़ सकेंगे।

ग्राहकों की सुविधाओं पर ध्यान

बीते दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक बैठक के दौरान कहा था कि बैंकों को ग्राहकों की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। इससे लोन लेने की प्रक्रिया और आसान हो जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बैंकों से यह भी कहा कि कर्ज देने के मानक सही होने चाहिए।

सभी बड़े बैंकों में होगा लागू

बैठक के दौरान सीतारमण ने सभी बड़े बैंकों से ये सिस्टम लागू करने के लिए कहा। वित्त मंत्री द्वारा दिए गए इस सुझाव के बाद ICICI, SBI और HDFC बैंक समेत सभी बैंकों के ग्राहकों को फायदा होगा।

इसके अलावा वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि बैंकिंग प्रणाली को अधिक से अधिक ग्राहक अनुकूल बनाने की जरूरत है और उनकी सुविधाओं का भी ध्यान रखना होगा।

Related Articles

Back to top button