Sports News : अब तक के दूसरे सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 200 मीटर दौड़ जीती जमैका की जैकसन ने - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Sports News : अब तक के दूसरे सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 200 मीटर दौड़ जीती जमैका की जैकसन ने

यूजीन : शेरिका जैक्सन ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ 21.45 सेकंड में पूरी करके अब तक का दूसरा सबसे तेज समय निकाला और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जमैका को महिलाओं की फर्राटा दौड़ में एक और स्वर्ण पदक दिलाया। जैक्सन ने हमवतन शेली एन फ्रेजर प्राइस से 0.16 सेकेंड बेहतर समय निकाला। फ्रेजर प्राइस ने इससे 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। ब्रिटेन की मौजूदा चैंपियन डीना आशेर स्मिथ ने कांस्य पदक जीता।

जमैका ने इस तरह से महिलाओं की फर्राटा दौड़ में दांव पर लगे छह में से पांच पदक जीते। जैक्सन का समय सियोल में 1988 के ओलंपिक में फ्लोरेंस ग्रिफिथ जॉयनर 21.34 सेकेंड के समय के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय है। उन्होंने इस तरह से नीदरलैंड की डैफने शिपर्स के 21.63 के विश्व चैम्पियनशिप के रिकॉर्ड को तोड़ा। जैक्सन ने इससे पहले 100 मीटर में रजत पदक जीता था।

Related Articles

Back to top button