Sports News: अदिति क्रोगर क्वीन चैम्पियनशिप में संयुक्त 15वें स्थान पर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Sports News: अदिति क्रोगर क्वीन चैम्पियनशिप में संयुक्त 15वें स्थान पर

सिनसिनाटी (अमेरिका) | भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां क्रोगर क्वीन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में दो अंडर 7० का कार्ड खेला और वह संयुक्त 15वें स्थान पर हैं। अदिति ने पहले दौर में चार अंडर 68 का स्कोर बनाया था और तब उन्होंने एक भी बोगी नहीं की थी। दो दौर के बाद उनका कुल स्कोर छह अंडर है। दूसरे दौर में अदिति के खेल का आकर्षण 12वें से 14वें होल में बर्डी की हैट्रिक बनाना रहा। इसके अलावा उन्होंने दूसरे और नौवें होल में भी बर्डी बनाई थी। पहले दौर में अदिति ने दूसरे, पांचवें, नौवें और 12वें होल में बर्डी बनाई थी।

Related Articles

Back to top button