Sport News : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक की निराशाजनक शुरूआत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Sport News : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक की निराशाजनक शुरूआत

रोजर्स (अमेरिका) :भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने पीएंडजी वालमार्ट एनडब्ल्यू आर्कानसास चैम्पियनशिप के पहले दौर में बैक नाइन में दो बर्डी लगायी लेकिन पहले तीन होल में तीन और अंतिम तीन होल में दो बोगी लगा बैठी जिससे उनकी शुरूआत अच्छी नहीं रही। अदिति ने दो ओवर का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 124वें स्थान पर चल रही हैं। इससे उनके लिये कट में जगह बनाना मुश्किल होगा। युका सासो ने शुरूआती दौर में बिना बोगी के सात अंडर का शानदार कार्ड खेला। सासो सहित छह गोल्फर संयुक्त बढ़त बनाये हैं।

Related Articles

Back to top button