मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र: केजरीवाल की गारंटी 36 सौ रुपए में धान की खरीदी

रायपुर। भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केजरीवाल की गारंटी के नाम से आप ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें आम आदमी पार्टी ने किसानों से 36 सौ रुपए धान खरीदी करने का वादा किया है। केजरीवाल ने कर्मचारियों के लिए बड़ा वादा करते हुए ऐलान किया है कि अगर आप पार्टी की सरकार बनी, तो सभी विभागों के संविदा व अनियमित कर्मचारी को नियमित किया जायेगा।

 

संविदा और ठेका प्रथा को बंद करने की घोषणा की गयी है। 10 लाख लोगों को नौकरी और 3 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की भी घोषणा की गयी है। 300 यूनिट बिजली फ्री और बकाया बिल को माफ करने का भी ऐलान किया है।

देखें पूरा गारंटी पत्र

 

Related Articles

Back to top button