Sharad Yadav: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 वर्ष की उम्र मेें ली अंतिम सांस - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Sharad Yadav: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 वर्ष की उम्र मेें ली अंतिम सांस

इंटरनेट डेस्क। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। उन्होंने गुरूग्राम एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। शरद यादव की बेटी ने रात को इसकी जानकारी दी है। शरद यादव 75 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी ने शरद यादव के निधन की जानकारी अपने ट्वीट से दी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शरद यादव को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उनमें कोई पल्स नहीं थी। तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार यादव का 1 जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक गांव में जन्म हुआ था।

शरद यादव पहली बार 1974 में मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। यह जेपी आंदोलन का समय था। 1977 में भी वे इसी लोकसभा सीट से चुनाव जीते। उस वक्त वे युवा जनता दल के अध्यक्ष रहे। इसके बाद वो पहली बार 1986 में राज्यसभा पहुंच।

Related Articles

Back to top button