पुलिस ने अवैध कबाड़ खरीद-बिक्री करने वाले 44 कबाडिय़ों को गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

पुलिस ने अवैध कबाड़ खरीद-बिक्री करने वाले 44 कबाडिय़ों को गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने अवैध कबाड़ खरीद-बिक्री करने वाले 44 कबाडिय़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायपुर के अलग-अलग इलाकों से ये गिरफ्तारियां की हैं। इनके पास से पुलिस ने 97 लाख रुपए का कबाड़ जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि ये कबाड़ी चोरी के सामानों को खरीदकर उसे बेच दिया करते हैं। जिसके बाद से पुलिस लगातार इन पर निगरानी रख रही थी। 3 दिनों तक कबाडिय़ों के खिलाफ जिले में बड़ा अभियान चलाया गया।
मौका मिलते ही पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कबाडिय़ों के यार्ड, गोदाम और अन्य स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। अचानक पुलिस को आता देखकर कबाडिय़ों के गोदाम में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस रेड में धरसींवा, खमतराई, उरला, डीडी नगर, आमानाका, मौदहापारा, तेलीबांधा, गुढिय़ारी, न्यू राजेन्द्र नगर, पंडरी, खम्हारडीह और गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र स्थित कबाडिय़ों के यार्ड, गोदाम और अन्य स्थानों पर छापा मारा गया। पुलिस ने 44 मामलों में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button