क्या है चीनी कम्युनिस्टों की प्रारंभिक आकांक्षा और मिशन?

चीनी कम्युनिस्टों का प्रारंभिक आकांक्षा और मिशन चीनी जनता के सुखमय जीवन, और चीनी राष्ट्र के कायाकल्प के लिए संघर्ष करना है। अपनी स्थापना के प्रारंभ से ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने जनता की मुक्ति और राष्ट्र के कायाकल्प को अपना लक्ष्य मान लिया है, और जनता के सुखमय जीवन में लगातार सुधार करने और जनता की खुशी को साकार करने के लिए अथक प्रयास किया है। पार्टी के नेताओं ने भी हर मौके पर इस बात पर जोर दिया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सभी सदस्यों को “अपनी प्रारंभिक आकांक्षाओं को कभी नहीं भूलना चाहिए और अपने मिशन को ध्यान में रखना चाहिए।”
पश्चिमी मीडिया के द्वारा कलंक-शैली के प्रचार के कारण से, विदेशों में बहुत से लोगों को चीन के बारे मेंं गलत जानकारी आती है। उन्हें समझ में नहीं आता कि “अलोकतांत्रिक” और “अस्वतंत्र” चीन में इतना उल्लेखनीय उपलब्धियां क्यों हासिल की जा सकती हैं। चीन एक गरीब और पिछड़े होने वाले देश से बदलकर दुनिया की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। और चीनी जनता में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी तथा सरकार के प्रति समर्थन दर लंबे समय के लिए 90% से ऊपर रही है। इन सभी रहस्यों को जानने के लिए लोगों को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास को समझना होगा और चीनी कम्युनिस्ट पार्ची के जनता की सेवा करने के सिद्धांत को समझना होगा।
चीन में जो परिवर्तित हुआ है उसमें केवल चीनी लोगों के भाग्य नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के भविष्य से भी संबंधित है। इसलिए, दुनिया की सबसे बड़ी सत्तारूढ़ पार्टी के रूप में, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लागू की गई नीतियों ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। दुनिया में कुछ देशों के राजनीतिक दलों ने भी स्वेच्छा से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ अनुभवों का आदान-प्रदान करना शुरू किया है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इसीलिये असाधारण उपलब्धियों को हासिल कर सकती है और सभी लोगों का समर्थन प्राप्त कर सकती है, इस का कारण है कि पार्टी हमेशा अपने मिशन को हमेशा ध्यान में रखते हुए जनता के सुखमय जीवन के लिए काम करती है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने अत्यंत मुश्किल वातावरण में अनगिनत विजय हासिल की है, जिसका मूल कारण है कि चाहे अच्छे समय में या प्रतिकूल परिस्थितियों में, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने हमेशा लोगों के सुखमय जीवन और राष्ट्र के कायाकल्प के लिए अथक प्रयास किया है।
तथ्यों के सामने कोई भी सिद्धांत कमजोर है। चीन की वास्तविकता और सत्ताधारी पार्टी के प्रति जनता की समर्थन दर सब कुछ बताती है। उधर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सभी सदस्यों को “अपनी प्रारंभिक आकांक्षाओं को कभी नहीं भूलना चाहिए और अपने मिशन को ध्यान में रखना चाहिए।” उद्देश्य यह है कि पार्टी के जनता की सेवा करने वाले सिद्धांत को लगातार मजबूत किया जाएगा। इसी मूल सिद्धांत पर भरोसा करके ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने क्रांति और शासन में जीत हासिल की है। नए ऐतिहासिक युग में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इस अवधारणा के मुताबिक जनता का नेतृत्व करते हुए नई ऐतिहासिक उपलब्धियों को हासिल करना जारी रखेगी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)



