Russia Ukraine War: यूक्रेनी रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन का युद्ध ? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Russia Ukraine War: यूक्रेनी रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन का युद्ध ?

Russia Ukraine War: फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच जारी है। लेकिन अब यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ये जंग अब खत्म हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्‍सी रेजनिकोव का बयान सामने आया है जिसमें यूक्रेन बातचीत और एक शांति समझौते के लिए तैयार है। हालांकि इसके लिए एक शर्त भी रखी है। उन्होंने कहा है कि बातचीत संभव तभी है जब रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में कुछ बदलाव करेगा।

रूस को मिली कई सफलताएं

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में रूस ने यूक्रेन के खिलाफ लगातार सफलता हासिल की है। रूस ने यूक्रेन के नोवा कखोवका बांध को उड़ा दिया है और दावा किया है कि उसने यूक्रेन के कई आधुनिक टैंकों को नष्ट कर दिया है। यानि रूस ने मानों यूक्रेन को बर्बाद करने की कसम खा ली है।

जेलेंस्की के खेरसॉन दौरे के बाद आया बयान

8 जून को यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खेरसॉन दौरा किया था। जेलेंस्की यहां के हालात की जानकारी लेने गए थे। जेलेंस्की के खेरसॉन दौरे के बाद ही यूक्रेनी रक्षा मंत्री का रूस के साथ बातचीत का बयान सामने आया है।

रूस ने नहीं दी प्रतिक्रिया

वहीं दूसरी तरफ रूस ने रेजनिकोव के बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि एक सवाल जेलेंस्की और रेजनिकोव के रिश्तों को लेकर भी उठ रहा है कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। क्योंकि पिछले दिनों रक्षा मंत्री ने कई अहम जानकारियों को लीक कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उन्हें बर्खास्त करने की सोच ली थी लेकिन अचानक रक्षा मंत्री को माफ भी कर दिया।

आपको बता दें कि अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने यूक्रेन के लिए दीर्घकालीन हथियार सहायता के रूप में अलग से 2.1 अरब अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की। जिससे ज्यादा पैट्रियट मिसाइल, हॉक वायु रक्षा प्रणालियों और मिसाइलों और छोटे पुमा ड्रोन के लिए वित्त पोषण मिलेंगे।

यूक्रेन करेगा जवाबी हमला?

अब घोषणा के बाद माना जा रहा है कि क्या रूस द्वारा कब्जा कर लिये गये अपने भू-भाग पर नियंत्रण हासिल करने के तहत यूक्रेन बहुप्रतीक्षित जवाबी हमला करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें :- देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Related Articles

Back to top button