मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

RCB के WPL जीतने पर खुशी से झूम उठे विराट कोहली

नई दिल्ली: RCB vs DC WPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए खिताबी मैच में आरसीबी को 8 विकेट से जीत मिली. यह जीत न सिर्फ आरसीबी के फैंस के लिए बेहद खास थी बल्कि आरसीबी फ्रैंचाइजी को भी पहली बार ट्रॉफी मिली. अब तक आरसीबी की पुरुष टीम कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है.

फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक कारोबारी विजय माल्या, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, पुरुष टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग सहित रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कई प्रशंसकों ने आरसीबी महिला टीम को पहला डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने के लिए बधाई दी.

कोहली ने एक वीडियो कॉल पर आरसीबी महिला कप्तान स्मृति मंधाना के साथ बातचीत की. उन्‍होंने आरसीबी महिला खिलाड़ियों को “सुपरवुमेन” करार दिया, साथ ही हजारों फ्रेंचाइजी प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की.

Related Articles

Back to top button