Rapidx Train: देश में पहली बार रैपिड ट्रेन में मिलेगी खास टेक्नोलॉजी, दिल्ली मेट्रो को भी पछाड़ देगी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rapidx Train: देश में पहली बार रैपिड ट्रेन में मिलेगी खास टेक्नोलॉजी, दिल्ली मेट्रो को भी पछाड़ देगी

Rapidx Train: जल्द ही गाजियाबाद के साहिबाबाद से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल (RAPIDX) के दुहाई सेक्शन का परिचालन शुरू होगा। इस सेक्शन के यात्रियों को एक खास टेक्नोलॉजी प्राप्त होगी, जो पहली बार देश के सार्वजनिक परिवहन सेवा में लागू होगी। यह रैपिड रेल टेक्नोलॉजी दिल्ली मेट्रो को भी पीछे छोड़ देगी। यह बात जान लें कि अब तक मेट्रो सेवा को ही सबसे आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम माना जाता है।

UPI से होगी टिकट पेमेंट

बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई सेक्शन के बीच रैपिड रेल (RAPIDX) की शुरुआत के साथ ही यूपीआई (UPI) के जरिए टिकट भुगतान की सुविधा मिलेगी। यह देश का पहला ट्रांसपोर्ट सिस्टम होगा, जहां यूपीआई के लिए टिकट भुगतान की सुविधा होगी। हालांकि, दिल्ली मेट्रो में भी जल्द ही यूपीआई पेमेंट की सुविधा शुरू की जा सकती है और इसकी योजना पर काम चल रहा है।

17 किलोमीटर सेक्शन पर रैपिड रेल की शुरुआत

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) का टारगेट है कि 2025 तक पूरे 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल (RAPIDX) को जनता के आवागमन लिए आरंभ कर दिया जाए। हालांकि, इससे पहले जल्द ही गाजियाबाद के साहिबाबाद और दुहाई के बीच 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता सेक्शन को निर्धारित समय से पहले ही शुरू कर दिया जाएगा।

बच्चों का डायपर बदलने के लिए होगा खास प्वाइंट

बता दें कि रैपिड रेल की हर ट्रेन में एक अलग कोच महिलाओं के लिए रखा जाएगा। इस कोच में 72 यात्री सफर कर सकेंगी। जब ट्रेन दिल्ली से मेरठ की ओर जाएगी, तो दूसरी कोच महिलाओं के लिए होगी। और जब ट्रेन मेरठ से दिल्ली की ओर लौटेगी, तो आखिरी कोच महिलाओं के लिए होगा। महिला कोच को पहचानने के लिए प्लेटफ़ॉर्म पर एक साइन बोर्ड लगाया जाएगा। इसके अलावा, जो महिलाएं छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रही हैं, उनके लिए हर इंटीग्रेटेड स्टेशन पर डायपर चेंजिंग स्टेशन होगा। हर एक रैपिडएक्स ट्रेन में एक ट्रेन अटेंडेंट भी होगा जो यात्रियों की समस्याओं का ध्यान रखेगा।

Related Articles

Back to top button