Rajya Sabha : विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rajya Sabha : विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली | विपक्षी सदस्यों ने गुरुवार को राज्यसभा में महंगाई सहित अन्य मुद्दों को उठाने की कोशिश की लेकिन सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसकी अनुमति नहीं दी और सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी। श्री नायडू ने कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी । उन्होंने कहा कि आज श्री खडगे का 80वां जन्मदिन है और समूचा सदन उन्हें शुभकामनाएं देता है। उन्होंने सदन के एक अन्य सदस्य तेलंगाना राष्ट्र समिति के संतोष कुमार को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह तेलंगाना से सबसे युवा सांसद हैं।

इसके बाद उन्होंने सदन में मनोनीत किए गए सदस्य डी वीरेंद्र हेगड़े को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।श्री नायडू ने इसके बाद जैसे ही विधय्यी दस्तावेज पटल पर रखवाने की कोशिश की उसके पहले ही तथा अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी और प्लेकार्ड लहराना शुरू कर दिया। श्री नायडू ने सदस्यों से शांत रहने और प्लेकार्ड ना लहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन सदस्यों के नाम राज्यसभा के बुलेटिन में जारी किए जाएं। विपक्षी सदस्यों को आसन के निकट आते देख उन्होंने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी।मानसून सत्र का यह लगातर चौथा दिन है जब विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हुई है और कामकाज नहीं हो सका है।

Related Articles

Back to top button