Rahul Gandhi In Odisha : पीएम मोदी और सीएम नवीन पटनायक पर कटक की रैली में जमकर बरसे राहुल गांधी,जानिए क्या कहा ? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Rahul Gandhi In Odisha : पीएम मोदी और सीएम नवीन पटनायक पर कटक की रैली में जमकर बरसे राहुल गांधी,जानिए क्या कहा ?

कटक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं तो दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक ऐसी सरकार का नेतृत्व करते हैं जो केवल राज्य के चुनिंदा लोगों के लिए काम करती है.

राहुल गांधी ने बीजेपी और बीजद को लेकर किया ये दावा

राहुल गांधी ने कटक के सालेपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि भले ही बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन वास्तव में वे एक साथ काम कर रहे हैं.

बीजद और भाजपा दोनों एक साथ हैं

उन्होंने कहा, ”इसे साझेदारी कहें या विवाह, बीजद और भाजपा दोनों एक साथ हैं.”, पटनायक पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही पटनायक मुख्यमंत्री हैं, लेकिन राज्य में बीजद सरकार उनके सहयोगी वीके पांडियन चला रहे हैं.

Related Articles

Back to top button