Prajwal Revanna case : कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में भाजपा नेता देवराजे गौड़ा गिरफ्तार,लगा है ये बड़ा आरोप,जानें पूरा मामला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Prajwal Revanna case : कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में भाजपा नेता देवराजे गौड़ा गिरफ्तार,लगा है ये बड़ा आरोप,जानें पूरा मामला

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पेशे से वकील जी. देवराजे गौड़ा को हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े एक अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार,पेन ड्राइव के जरिये वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका पर गिरफ्तार किया.पुलिस ने बताया कि गौड़ा को हासन पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया.

देवराज गौड़ा ने आरोपों को किया खारिज

कर्नाटक में 26 अप्रैल को मतदान से पहले प्रज्वल से कथित तौर पर जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए थे.देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है, जिसे वह सिरे से खारिज कर चुके हैं.पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना फरार है और इंटरपोल ने उसके खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी किया है.

Related Articles

Back to top button