Child Care Institutions : प्रदेश में उत्साह से मनाया गया वीर बाल दिवस...वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

Child Care Institutions : प्रदेश में उत्साह से मनाया गया वीर बाल दिवस…वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रायपुर, 26 दिसंबर। Child Care Institutions : छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर सभी पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया गया। श्री मोदी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चारों साहिबजादों की वीरता और आदर्श, आज भी हर भारतीय को ताकत देते हैं। इसलिए वीर बाल दिवस, उन सच्चे वीरों के अप्रतिम शौर्य और उनको जन्म देने वाली माता के प्रति, राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा बनाई गई ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग के साथ ही वीर बाल दिवस पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी दिखाई गई। इस अवसर पर वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

गौरतलब है कि देश में हर साल 26 दिसम्बर को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के सर्वाेच्च बलिदान और साहस की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं और किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है। वीर बाल दिवस के अवसर पर किशोरों ने माई भारत पोर्टल पर विकसित भारत निर्माण हेतु शपथ लिया।

वीर बाल दिवस

प्रदेश में वीर बाल दिवस के पूर्व जिला स्तर, नगर पालिका, वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर 22 एवं 23 दिसंबर को स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंन्द्रों में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (च्डत्ठच्) से पुरस्कृत पूर्व विजेताओं के अनुभवों को साझा किया गया। वीर बाल प्रतियोगिता के तहत बहादुरी के विषय पर चित्रकला, पठन (सस्वर पाठ), गायन, कविता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों को पोर्टल में अपलोड भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button