PM मोदी अगले महीने जाएंगे अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

PM मोदी अगले महीने जाएंगे अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि 22 जून को पीएम मोदी व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर करेंगे। बयान के मुताबिक, पीएम मोदी की यात्रा से भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत होंगे। 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच इकॉनमिक, इंडो-पैसिफिक, जलवायु परिवर्तन जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button