Top News
राजनाथ ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले एनसीसी कैडेटों को किया सम्मानित

नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के पर्वतारोहण अभियान दल को गुरुवार को यहां दस लाख रुपए की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यहां एक वक्तव्य जारी कर बताया कि अभियान दल के कैडेटों ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की। अभियान दल के सदस्यों की औसत आयु 19 वर्ष है और इनमें पांच लड़कियां और पांच लड़के शामिल है।



