Gujarat assembly elections: केजरीवाल के रोड शो में लगे मोदी मोदी के नारे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Gujarat assembly elections: केजरीवाल के रोड शो में लगे मोदी मोदी के नारे

इंटरनेट डेस्क। गुजरात में विधानसभा चुनावा के पहले चरण में अब मात्र 20 दिन का समय बचा है और राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रखी है। देश की तीन प्रमुख पार्टियां इन चुनावों में लगातार सक्रिय है और सब को अपनी अपनी पार्टी के चुनाव जीतने पर पूरा विश्वास है।

इधर दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी का मन गुजरात में भी रम रहा है। यहां भी पार्टी को अपनी सीटें आने की उम्मीद है। इधर दिल्ली के सीएम ने रोड शो किया। इस दौरान कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार यह घटना शाम को पंचमहल जिले के हलोल में हुई। बताया जा रहा है की इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने केजरीवाल को देखकर जोर-जोर से मोदी मोदी के नारे लगाए।

Related Articles

Back to top button