रामगढ़ जिले में किया गया बिरहोर समूह के लोगों का सर्वे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रामगढ़ जिले में किया गया बिरहोर समूह के लोगों का सर्वे

रामगढ़ । रामगढ़ जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम जनमन सहित अन्य योजनाओं का लाभ बिरहोर समूह के लोगों को देने के उद्देश्य से सर्वे किया जा रहा है।

डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर गुरुवार को बिरहोर समूह के लोगों का सर्वे किया गया। सर्वे के तहत रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत दोहाकातु एवं छत्तरमांडू में 90, मांडू प्रखंड अंतर्गत सुगिया, मुरपा, गोविंदपुर, बालादोहर, दुरुकस्मार, चैनपुर में 601, गोला प्रखंड अंतर्गत साड़म में 30, पतरातू प्रखंड अंतर्गत डाड़ीडीह एवं हेहल में 98 एवं दुलमी प्रखंड के भालू में 23 कुल 842 बिरहोर समूह के लोगों का सर्वे किया गया। सर्वे के बाद बिरहोर समूह के लोगों को सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम जनमन सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button