बीएसपी द्वारा खोडगांव में नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण आज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बीएसपी द्वारा खोडगांव में नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण आज

नारायणपुर
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सेल भिलाई इस्पात संयंत्र रावघाट क्षेत्र के लिए चिकित्सा सुविधा हेतु नवनिर्मित खोडगांव स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण 26 दिसम्बर को किया जाएगा।  इस स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन रामकृष्ण मिशन नारायणपुर के सहयोग से किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक नारायणपुर एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप होंगे एवं अध्यक्षता सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी  अनिर्बान दासगुप्ता करेंगे। इस नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र से रावघाट क्षेत्र के रहवासियों को स्वास्थ्य की एक नयी सौगात मिलेगी।

Related Articles

Back to top button