सुकमा में दो इनामी ने किया सरेंडर, सरकार से जुड़े हुए झटके - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सुकमा में दो इनामी ने किया सरेंडर, सरकार से जुड़े हुए झटके





सुकमा। जिले में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से पांच लाख का इनामी माड़वी बुधरा, तीन लाख का इनामी वेट्टी जोगा और माड़ी जोगा शामिल हैं। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण किए तीनों नक्सली 10 वर्षों से भी अधिक समय से नक्सल संगठन से जुड़े हुए थे।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि नक्सली लीडरों की भेदभावपूर्ण नीतियों से त्रस्त होकर और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। समर्पण के बाद इस अवसर पर तीनों नक्सलियों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। समर्पित नक्सली कई वारदातों में भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा में पिछले महीने नक्‍सली कुमारी हेमला ने कांकेर जिले के अंतागढ़ पुलिस के सामने सरेंडर किया था। हेमला के ऊपर एक लाख रुपए का इनाम था। पुलिस ने बताया कि महिला नक्‍सली पिछले कई साल से इलाके में सक्रिय थी। आत्‍मसमर्पण करने से महिला नक्‍सली को लोन वर्राटू अभियान के तहत अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। बतादें कि महिला नक्‍सली हेमला 2017 और 2018 में हुए नक्‍सली मुठभेड़ में शामिल थी।








Related Articles

Back to top button