NCR Rain Alert: दिल्ली को मिलेगी गर्मी राहत, 2 दिन होगी झमाझम बारिश; मौसम विभाग का 'यलो अलर्ट' जारी किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

NCR Rain Alert: दिल्ली को मिलेगी गर्मी राहत, 2 दिन होगी झमाझम बारिश; मौसम विभाग का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया

NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत में इन दिनों उमस भरी गर्मी पड़ रही है। लोगों को कूलर के सामने भी पसीना आ रहा है। ऐसे में लोगों को अब इंतजार है तो सिर्फ मानसून का हालांकि अभी थोड़ा वक्त है। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि 2 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी और तेज हवाएं भी चलेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज यानी 24 जून को हल्की बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री रह सकता है। जबकि 25 और 26 जून को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम का मिजाज

हाल ही में देश में पिछले 24 घंटों में मौसम पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। जबकि ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, दिल्ली एनसीआर और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ जगहों पर बारिश हुई।

इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश

प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट की रिपोर्ट कहती है कि आज पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर बाकी देश में हल्की बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश और बिहार के तलहटी इलाकों, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button