NCP में भतीजे अजित पवार को क्यों नहीं मिला पद? शरद पवार ने बताई ये वजह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

NCP में भतीजे अजित पवार को क्यों नहीं मिला पद? शरद पवार ने बताई ये वजह

महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शनिवार को बड़े बदलाव का ऐलान किया गया जिसमें पार्टी अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है। अब इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये सब शरद पवार के भतीजे अजित पवार को पावरगेम से बाहर करने के लिए किया गया है। सभी इसी बात का जवाब जानना चाह रहा है कि अजित पवार को पार्टी में पद क्यों नहीं मिला। इस पर शरद पवार बयान दे चुके हैं कि उनके भतीजे अजित पवार को पार्टी में पद क्यों नहीं दिया गया? इसकी वजह क्या है आइए पावरगेम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शरद पवार ने खोला राज

दरअसल इस राज पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का कहना है कि पार्टी के 2 कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति करने का फैसला ये सुनिश्चित करने के लिए है कि NCP के आलाकमान के पास देशभर में पार्टी के मामलों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त हाथ हों। सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष चुनने के शरद पवार ने बताया कि देश में हालात ऐसे हैं कि राज्यों का जिम्मा सिर्फ एक शख्स को देना गलत होगा।

क्यों सुप्रिया को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष?

जब शरद पवार से ये पूछा गया कि क्या प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला अजित पवार को बुरा नहीं लगेगा तो जवाब में शरद पवार ने कहा कि उनके भतीजे अजित पवार पहले से ही काफी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं और महाराष्ट्र विधानसभा में अजित पवार विपक्ष के नेता हैं।

अजित पवार ने मिला लिया था BJP से हाथ

याद हो कि शरद पवार ने एनसीपी के 24 साल पूरे होने पर पार्टी की वर्षगांठ के दिन ही 2 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया। इससे पहले अजित पवार ने साल 2019 में बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया था और देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी।

Related Articles

Back to top button