national
National News : दिग्विजय ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधायी

भोपाल | वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिह ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधायी एवं शुभकामनाएं दीं हैं। श्री सिह ने ट्वीट कर कहा 'श्रीमति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरी उम्मीद है वे संविधान में अजा व अजजा के हितों का पूर्ण संरक्षण करते हुए आदिवासी क्षेत्रों में पेसा कानून को लागू करवा कर महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज के सपने को पूरा करेंगी। इससे पहले कल रात्रि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश का 15 वां राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।



