Narendra Singh के निधन से नीतीश दुखी, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Narendra Singh के निधन से नीतीश दुखी, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने की घोषणा की है । मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे । वे 1974 के जे०पी० आंदोलन के प्रखर सेनानी और हमारे पुराने साथी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी । अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है और वह मर्माहत हैं ।

श्री कुमार ने कहा कि श्री सिह ने उनके साथ मंत्रिमंडल सहयोगी के रूप में मंत्री पद की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था । उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा । मुख्यमंत्री ने श्री सिह के पुत्र विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिह से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की

Related Articles

Back to top button