Murmu और Modi ने कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों किया नमन

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को नमन किया।
कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद! pic.twitter.com/wIHyTrNPMU— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज ट््वीट कर कहा, ”कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और ढè संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!’’ श्री मोदी ने आज ट््वीट कर कहा, ” कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिद!’’



