Maruti ने लांच की Alto K10 All-New Tour H1, जानिए जबरदस्त फीचर्स - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Maruti ने लांच की Alto K10 All-New Tour H1, जानिए जबरदस्त फीचर्स

नई दिल्लीः यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने व्यावसायिक हैचबैक ऊर्जा दक्ष ऑल्टो के 10 ऑल न्यू टूर एच 1 को लाँच करने की आज घोषणा की जिसकी शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 480500 रुपए है। कंपनी के विपणन एवं विक्रय के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शंषाक श्रीवास्ताव ने इस कार को लाँच करते हुए कहा कि एंट्री लेवल की यह सबसे ऊर्जा दक्ष वाहन है। इसके आंतरिक साज सज्जा के साथ ही आरामदायम और सुरक्षा फीचरों को उन्नत बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि इसमें अगली पीढ़ी के के सीरीज 1.0 लीटर डुअल जेट डुअल वीवीटी इंजन है। इस कार को पेट्रोल और सीएनजी में पेश कियसा गया है। पेट्रोल इंजन 24.60 किलोमीटर प्रति लीटर और एस सीएनजी मॉडल 34.46 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। इसमें फ्रंट और रियर सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी के साथ गति नियंत्रक सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। पेट्रोल इंजन कार की एक्स शोरुम कीमत 480500 रुपए और सीएनजी मॉडल की कीमत 570500 रुपए है।

Related Articles

Back to top button