Manish Sisodia: शराब घोटाले में सिसोदिया की बढ़ी मुश्किले, CBI की चार्जशीट में पहली बार आया नाम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Manish Sisodia: शराब घोटाले में सिसोदिया की बढ़ी मुश्किले, CBI की चार्जशीट में पहली बार आया नाम

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किले अब और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। दिल्ली के शराब नीति मामले में सीबीआई ने रॉउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। बताया जा रहा है की इसमें पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बुच्ची बाबू, अर्जुन पांडेय और अमनदीप ढल को आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के लिए आपकों बता दें की इससे पहले किसी भी चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नहीं था। अब सिसोदिया का नाम आने के बाद यह तय है की उनकी मुश्किले बढ़ेगी। कोर्ट ने चार्जशीट के बिंदुओं पर बहस के लिए 12 मई की तारीख तय की है। सीबीआई शराब नीति में हुई कथित अनियमितता को लेकर जांच कर रही है।

इसी जांच के तहत सीबीआई ने 26 फरवरी को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ही सिसोदिया जेल में है। इसी मामले में ईडी भी आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर सिसोदिया से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button