Maa Durga Advised Ishwari Chauhan To Sleep On Cot Made Of Nails In Dream Chhattisgarh Shardiya Navratri 2024 - Amar Ujala Hindi News Live - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

Maa Durga Advised Ishwari Chauhan To Sleep On Cot Made Of Nails In Dream Chhattisgarh Shardiya Navratri 2024 – Amar Ujala Hindi News Live

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार

Updated Mon, 07 Oct 2024 10:13 AM IST

किलों की खाट पर लेट कर ज्योत जलाकर नौ दिनों तक नवरात्र में मां की आराधना में ईश्वरी चौहान फिर से डूब गई हैं। 9 दिनों तक नवरात्र में मां की आराधना में भक्त डूबी हुई है। बिना खान पीन के नौ दिनों तक मां की आराधना करेंगी।



नौ दिन किलों की खाट पर रहेंगी ईश्वरी चोहान
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


नवरात्र में देवी मां की आस्था में लोग पूजा अनुष्ठान विधान पूर्वक तो करते ही हैं, कुछ लोग एकदम अलग तरीका अपनाकर लोगों को आश्चर्य में भी डाल देते हैं। ऐसी ही आस्था के साथ हरदी बाजार के ग्राम नेवसा निवासी छोटेलाल चौहान की पत्नी ईश्वरी चौहान देवी मां की सेवा में जुटी हैं। उन्होंने नवरात्र में नुकीले कील से बनी खाट पर लेटकर देवी मां की साधना कर रही है। उनकी इस तरह की साधना का यह दूसरा प्रयास है।

Trending Videos

ईश्वरी चौहान का कहना है कि उन्हें माता रानी ने सपना में ऐसा करने का संकेत दिया था। वे कील की खाट पर लेटकर ज्योत, जवारा जलाकर सेवा में कर रही हैं, जहां परिवार के साथ गांव के लोग भी रोजाना भजन-कीर्तन और जसगीत में पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button