Citron ने सी3 मॉडल को 5.7 लाख रुपये की कीमत में उतारा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Citron ने सी3 मॉडल को 5.7 लाख रुपये की कीमत में उतारा

नयी दिल्ली | वाहन विनिर्माता सिट्रॉन इंडिया ने बुधवार को अपने नए मॉडल सी3 को 5.7 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया।कंपनी ने सी3 के रूप में भारत में सब-4 मीटर श्रेणी में अपना पहला मॉडल उतारा है। इसे 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है।स्टेलैंटिस समूह की कंपनी सिट्रॉन इंडिया ने सी3 मॉडल के शुरुआती संस्करण की कीमत 5.7 लाख रुपये तय की है जबकि शीर्ष संस्करण की कीमत 8.05 लाख रुपये रखी गई है।

स्टेलैंटिस इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोलैंड बूचरा ने एक बयान में कहा कि सिट्रॉन ने सी3 के साथ भारत में बी-हैचबैक खंड में कदम रख दिया है और इसके ग्राहकों की पसंद पर खरा उतरने की पूरी उम्मीद है।इस मॉडल के 90प्रतिशत से अधिक कलपुर्जों का स्थानीय स्तर पर उत्पादन हुआ है। देश के 19 शहरों में मौजूद अपने शोरूम से सी3 की बिक्री बुधवार से ही शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button