business
LIC के साथ जेएफएसएल ने की 6.66% हिस्सेदारी

नई दिल्ली: जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह से अलग हुई वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) में 6.66 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। एलआईसी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई जियो फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड में 6.660 प्रतिशत शेयरधारिता हासिल कर ली है। जियो फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) का शेयर सोमवार को बाजारों में सूचीबद्ध किया गया था। वित्तीय सेवा कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1.60 लाख करोड़ रुपए के करीब रहा।


