चुनावों को देखते हुए प्रशासन सख्त, ऊना चौक नेशनल हाईवे पर तैनात किए गए BSF जवान, की जाएगी हर गाड़ी की चेकिंग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

चुनावों को देखते हुए प्रशासन सख्त, ऊना चौक नेशनल हाईवे पर तैनात किए गए BSF जवान, की जाएगी हर गाड़ी की चेकिंग

शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए पार्टियों की तरफ से चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। ऐसे में कई बड़े लीडर हिमाचल पहुंच रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। वहीं चुनावों के मद्देनजर कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए सरकार के द्वारा बीएसएफ जवानों की नियुक्ति की गई है और जाहू बाईपास पर ऊना चौक नेशनल हाईवे पर नाका लगाया गया है। इस संदर्भ में हमीरपुर पुलिस एसपी आकृति शर्मा के आदेशों पर भोरज थाना प्रभारी सूरम सिंह और जाहू चौकी इंचार्ज एसआई पराक्रम सिंह और ए एसआई कुलदीप सिंह हेड कांस्टेबल इंद्र सिंह ने मौके पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पूरा सहयोग देते हुए कहा यहां पर गाड़ियों की चेकिंग की जाएगी ताकि चुनावों में कोई अप्रिय घटना ना घटे।

 

Related Articles

Back to top button