'Kalyan Jewelers' का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 33% से बढक़र 144 करोड़ रुपए पर पहुंचा   - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

‘Kalyan Jewelers’ का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 33% से बढक़र 144 करोड़ रुपए पर पहुंचा  

मुंबई: कल्याण जूलर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 33 प्रतिशत बढक़र 144 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 108 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। कल्याण जूलर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि तिमाही के दौरान उसका राजस्व सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढक़र 4,376 करोड़ रुपए हो गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,333 करोड़ रुपए था।

कंपनी के भारतीय परिचालन का शुद्ध लाभ तिमाही के दौरान 129 करोड़ रुपए रहा है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 95 करोड़ था। समीक्षाधीन अवधि में पश्चिम एशिया में कंपनी का शुद्ध लाभ 17 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष पहली तिमाही में 14 करोड़ रुपए था।कल्याण जूलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमण ने कहा कि इस वित्त वर्ष में कंपनी की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। उन्होंने कहा कि नई दुकानें खोलने को लेकर कंपनी उत्साहित है। देशभर में आगामी त्योहारों और शादियों लिए नए ‘कलेक्शन’ पर काम किया जा रहा है। कल्याणरमण ने कहा कि अगस्त में कंपनी का 200वां शोरूम जम्मू में खोला जाएगा।

Related Articles

Back to top button