Jodhpur cylinder blast : सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 17 लाख रुपए मुआवजा

इंटरनेट डेस्क। जोधपुर जिले के सिलेंडर ब्लास्ट कांड मामले में सरकार और प्रतिनिधिमंडल के बीच में वार्ता सफल हो गई है। इस मामले में सरकार ने कल लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए इस मामले में फैसला लिया। जिला कलेक्ट्रेट में रात 10 बजे पीड़ित परिजनों की ओर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के बीच मांगों पर सहमति बनी।
इस मामले में पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने धरना समाप्त होने की घोषणा की। इस मामले में संभागीय आयुक्त कैलाश चंद्र मीणा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 17 लाख रुपए और पात्र आश्रितों को संविदा पर नौकरी का प्रस्ताव सरकार को भेजने पर सहमति बनी है।
इधर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को मांगों पर आगे की बात करने के लिए सोमवार को अलवर बुलाया है। आपकों बता दें की भारत जोड़ों यात्रा आज अलवर मेें प्रवेश करेगी और मुख्यमंत्री अभी अलवर में है।


