मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकवादी

शोपियां (Shopian) के अलशिपोरा इलाके (Alshipora area) में सुरक्षा बलों (Security forces) और आतंकवादियों (Terrorists) के बीच मुठभेड़ (Encounter) शुरू हो गई है। मुठभेड़ में दो आतंकियों (Two Terrorists) के मारे जाने की खबर है। कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर के मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में हुई है। आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।

इससे पहले कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक घर में छिपे दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त बासित अमीन भट और फैसल साकिब अहमद लोन के रूप में हुई। दोनों स्थानीय हावुरा इलाके के रहने वाले बताए गए।

वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वत्रिगाम वानिहामा इलाके में बुधवार शाम अज्ञात आतंकियों ने दसवीं कक्षा के एक छात्र को गोली मार दी थी। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र की पहचान वात्रिगाम निवासी साहिल बशीर के रूप में हुई। गुरुवार को अस्पताल में साहिल ने दम तोड़ दिया। गोली उसकी गर्दन में लगी थी। नम आंखों के साथ साहिल को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Related Articles

Back to top button