Jabalpur सांसद खेल महोत्सव: सदर शिवाजी ग्राउंड में हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Jabalpur सांसद खेल महोत्सव: सदर शिवाजी ग्राउंड में हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भारत के विभिन्न आँचललो में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जबलपुर जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान सुपर डिविजन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर शिवाजी ग्राउंड में आयोजित हुआ।

 

सांसद कप फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रभारी एवं पूर्व केंट बोर्ड मेंबर अमित अग्रवाल ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 15 जनवरी को जबलपुर सांसद राकेश सिंह के द्वारा कैंट विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. जितेंद्र जामदार, आशीष दुबे, कमलेश अग्रवाल, सोनू बचवानी, रंजित पटेल, तनिष्क सिंह, अमित देव के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।

प्रथम मैच जबलपुर बॉयस् वर्सेज युवा बॉयस् के मध्य खेला गया। जिसमें युवा बॉयस् 1-0 से विजयी रही।
दूसरा मैच पुलिस बॉयस् विरुद्ध यंग खालसा के मध्य खेला गया। जिसमें यंग खालसा 3-0 से विजयी रही।
इस अवसर पर वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी रामपाल रजक, राजेंद्र पिल्ले, क्रिस्टोफर नरोन्हा, सुरेश रजक, ए. एम. बहादुर., अशोक रजक, पवन पटेल , राजेश सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

कल दिनांक 16/01/20230 को प्रथम मैच लायंस विरुद्ध विद्या स्पोटिंग दोपहर 01 बजे तथा दूसरा मैच भारती विरुद्ध खालसा बॉयस् के मध्य दोपहर 03 बजे से खेला जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्की मिश्रा, संदीप कोहले, आशीष पासी, नवाज, सौरभ अग्रवाल, आशीष जाटव, आशीष कुरील का सहयोग सराहनीय था।

Related Articles

Back to top button