
Har Ghar Tiranga: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast gard) अनोखे अंदाज में तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. दरअसल, आजादी के 75वें साल के उपलक्ष्य में एक अभियान की शुरुआत हो रही है. इस अभियान का हिस्सा बनते हुए भारतीय तटरक्षक बलों ने समुद्र में तिरंगा फहराने का डेमो किया है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.



