Ind vs Pak: गेंदबाजों और रोहित के दम पर भारत ने पाकिस्तान को धो डाला, लगातार 8वीं जीत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Ind vs Pak: गेंदबाजों और रोहित के दम पर भारत ने पाकिस्तान को धो डाला, लगातार 8वीं जीत

गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा की 86 रन की आतिशी पारी से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप मुकाबले में शनिवार को सात विकेट से पीट दिया और टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखते हुए लगातार आठवीं जीत दर्ज की।

भारत ने पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर करने के बाद 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर जीत की हैट्रिक पूरी की जबकि पाकिस्तान को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा।

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने फिर एक तूफानी पारी खेली और 63 गेंदों पर 86 रन में छह चौके और छह छक्के लगाए। शुभमन गिल और विराट कोहली ने 16-16 रन बनाये। श्रेयस अय्यर 53 और केएल राहुल 19 रन पर नाबाद रहे। श्रेयस ने भारत के लिए विजयी चौका मारा और अपना अर्धशतक पूरा किया।

Related Articles

Back to top button