national
Himachal Assembly Election: 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इसके साथ प्रदेश के 412 उम्मीदवारों का भविष्य भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। चुनावी घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनावी महौल तैयार हो गया था। इसके बाद गुजरात में भी विधानसभा चुनाव होने है।
जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया है और शाम 5 बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के 55,92,828 मतदाता चुनावी रण में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
इधर सुबह सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। सभी निवेदन है की मतदान करें।



